Nokia 3310 का 3G वेरियंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Sep 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Nokia 3310 3G Variant Launched, Know price and specifications
Nokia 3310 3G

    HMD ने Nokia 3310 का 3जी वेरियंट लॉन्च कर दिया है। इस नोकिया 3310 के 3जी वेरियंट की बिक्री 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी। इस फोन की कीमत ऑस्ट्रेलियाई मार्केट में AUD 89.95 यानी करीब 4,600 रुपये होगी। वहीं इस फोन की ग्लोबल प्राइस EUR 69 यानी करीब 5,320 रुपयो होगी। यह फोन अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में अक्टूबर के मध्य तक पहुंचेगा।

    नया नोकिया 3310 3G कनेक्टिविटी के साथ नए कॉस्टमाइजेशन के साथ आएगा। नए फोन में आइकन को रिअरेंज करने और थीम कई कलर में मिलेंगे। फोन में 2.1 ब्लूटूथ और स्पीकर दिया गया है। इस फोन में 2.4 इंच की QVGA कलर डिस्प्ले, 64MB स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः LG ने लॉन्च किया मच्छर भगाने वाला फोन, कीमत 8,000 रु. से कम

    इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी लाइट के साथ है। फोन में FM रेडियो, 1200mAh की बैटरी और डुअल सिम सपोर्ट है। फोन Azure, चारकोलस, वार्म रेड और येलो कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें