आज भारत में लॉन्च होंगे नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6

amarujala.com-Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jun 2017 11:56 AM IST
Nokia 3, Nokia 5 and Nokia 6 Set to Launch in India today, Here is the details
Nokia Mobile

    नोकिया और एचएमडी ग्लोबल के तीन दमदार फोन आज भारत में लॉन्च हो रहे हैं। बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च हुए नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 आज भारत में लॉन्च होंगे। इन तीनों फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। तो आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन की खासियत।

    नोकिया 3 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 3
    Nokia 3

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर है, 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2650mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसकी कीमत 10,000 रुपये हो सकती है।

    नोकिया 5
    नोकिया 5

    नोकिया 5 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी है। इसकी कीमत 15,000 रुपये हो सकती है।

    नोकिया 6 की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया 6
    नोकिया 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है। इस फोन की कीमत 18,000 तक हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें