गूगल ने मोशन कंट्रोलर के साथ भारत में लॉन्च किया VR हेडसेट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jun 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Google Daydream View VR Headset Launched In India at Rs 6499 on Flipkart
Google Daydream View

    एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने आखिरकार भारत में अपना Daydream VR हेडसेट लॉन्च कर ही दिया है। इस हेडसेट के साथ मोशन कंट्रोल करने के लिए मोशन कंट्रोलर भी दिया गया है। इसकी कीमत 6,499 रुपये है जिसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। गूगल के इस वीआर हेडसेट की सीधी टक्कर सैमसंग गियर वीआर हेडसेट से होगी। बता दें कि करीब 8 महीने बाद गूगल ने भारत में अपना कोई प्रोडक्ट लॉन्च किया है।

    गूगल के इस वीआर हेडसेट के साथ कुछ लॉन्चिंग ऑफर भी दिए जा रहे हैं। एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी, वहीं फोन पे से पेमेंट करने पर 300 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदने वाले पहले 50 ग्राहकों को गूगल क्रोमकास्ट फ्री में मिलेगा। साथ ही इन 50 ग्राहकों को गूगल प्ले-स्टोर पर 500 रुपये का क्रेडिट मिलेगा।

    विज्ञापन

    वैसे गूगल ने भारत में अपना वीआर हेडसेट लॉन्च तो कर दिया है लेकिन उसके सामने चुनौती ये है कि यह गूगल पिक्सल और मोटो जेड स्मार्टफोन को ही सपोर्ट करेगा, हालांकि गूगल ने यह जरूर कहा है कि अपडेट के बाद यह सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को भी सपोर्ट करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें