Nokia 3.4 के फीचर्स ट्विटर पर हुए लीक, 4000 mAh की बैटरी के साथ रियर में मिलेंगे तीन कैमरे

Nokia 3.4 के नए फीचर्स लीक हो गए हैं। ट्विटर पर Evan Blass नाम के एक यूजर ने इस स्मार्टफोन की तस्वीर को पोस्ट किया है। तस्वीर में Nokia 3.4 का ब्लू कलर वेरिएंट देखा जा सकता है, जिसके रियर में एलईडी फ्लैश और टॉप पर 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। दरअसल माना जा रहा था कि HMD Global इस स्मार्टफोन को हाल ही में हुए IFA 2020 में लॉन्च करेगा, लेकिन कंपनी ने ऐसा किया नहीं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Nokia की तरफ से इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।
Nokia 3.4 को हाल ही में Geekbench पर भी स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक Nokia 3.4 में पावर के लिए स्नैपड्रैगन 460 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें यूजर्स को 3GB की रैम मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने Nokia 3.4 में 6.5-इंच का HD प्लस डिस्प्ले दे सकती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।
सोशल मीडिया पर पोस्ट Nokia 3.4 की रेंडर तस्वीर को देखा जाए तो यह साफ पता चलता है कि फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके रियर में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसके रियर में 2-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने Nokia 3.4 में 4,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन और दो फीचर पेश किए हैं जिनमें Nokia C3, Nokia 125, Nokia 150 और Nokia 5.3 शामिल हैं। इनमें से Nokia 125 और Nokia 150 फीचर फोन हैं जबकि नोकिया सी3 और नोकिया 5.3 स्मार्टफोन हैं।
नोकिया के इन चारों फोन की कीमतें
Nokia 5.3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। इस फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री 25 अगस्त से 2020 से अमेजन इंडिया और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से होगी। यह फोन श्यान, सैंड और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा, जबकि 6 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री एक सितंबर से होगी। Nokia 150 की कीमत 2,299 रुपये और Nokia 125 की कीमत 1,999 रुपये है।
- Oraimo ने भारत में लॉन्च किए स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरपॉड, कीमत 1799 रुपये से शुरू
- दशहरा से पहले Vivo V20 सीरीज भारत में हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास?
- ऑनलाइन दूल्हा-दुल्हन खोज रहे हैं तो सावधान, नहीं तो जिंदगी भर पछताना पड़ेगा
- 2 नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हुआ Mi TV 4A होरिजन एडिशन, मिलेगी जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी