सस्ते हुए Nokia के ये दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, अब शुरुआती कीमत 8,150 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Jun 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Nokia 3.2 and Nokia 4.2 price cut in India, Now starts from Rs 8,150
Nokia 4.2

    एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में नोकिया 2.2 को लॉन्च किया है जो कि दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड वन फोन है। वहीं अब कंपनी ने अपने दो स्मार्टफओन नोकिया 3.2 और नोकिया 4.2 की कीमत में 2,100 रुपये तक की कटौती हुई है। आइए जानते हैं...

    कटौती के बाद अमेजन पर नोकिया 3.2, 8,150 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,410 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि नोकिया की वेबसाइट पर नोकिया 3.2 का 2GB/16GB वेरियंट 8,490 पर मिल रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इस फोन की असली कीमत 8,990 रुपये है। वहीं नोकिया 4.2 को अमेजन से 9,690 रुपये में खरीदा जा सकता है, यह फोन भी नोकिया की साइट पर अभी भी 10,490 रुपये में मिल रहा है। हालांकि अमेजन पर नोकिया के इन दोनों फोन की कीमतों कटौती 30 जून तक के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलेगा। इस फोन में 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा और ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) दिया गया है।

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, पावर बटन में सफेद नोटिफिकेशन लाइट, 4जी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 3000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें