Nokia 2 आज भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 7,000 रुपये से कम

HMD ग्लोबल नोकिया ब्रांड का एक फोन नोकिया 2 आज भारत में लॉन्च करने वाला है, हालांकि खबर यह भी है कि कंपनी नोकिया 2 के साथ नोकिया 7 भी लॉन्च करेगी। फोन की लॉन्चिंग दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे से होगी।
नोकिया 2 के साथ कंपनी की नजर भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री लेवल फोन पर है। बता दें कि इससे पहले एचएमडी ग्लोबल भारत में नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 6 और फ्लैगशिप नोकिया 8 लॉन्च किए हैं।
अभी तक लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक नोकिया 2 की कीमत करीब 6,500 रुपये हो सकती है। ऐसे में नोकिया के इस फोन की टक्कर शाओमी और मोटोरोला से होगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले बेंचमार्क साइट से फोन के फीचर्स लीक हुए है जिसके मुताबिक नोकिया 2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 4,000mAh की दमदार बैटरी होगी। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1 के साथ आएगा।
नोकिया 7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम/64 स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम सपोर्ट, एड्रॉयड नूगट 7.1.1 और 3000mAh की बैटरी है। इसमें में भी नोकिया 8 की तरह बोथीज कैमरा है यानी फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो शूट किया जा सकता है या वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत करीब 25 हजार रुपये होगी।