Nokia 2.2 की कीमत में आई बड़ी गिरावट, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 Nov 2019 12:42 PM IST
Nokia 2 2 Price Cut In India Know Price And Specifications
Nokia 2.2 - फोटो : nokia

    नोकिया के ब्रांड से फोन बेचने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन नोकिया 2.2 (Nokia 2.2) की कीमत में कटौती की है। अक्टूबर में भी नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 की कीमतों को कम किया गया था। कंपनी ने जून में इस फोन को एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया था। वहीं, यूजर्स को इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 एसओसी, डिजिटल वैलबिंग, फेस अनलॉक और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए जानते हैं नोकिया 2.2 की नई कीमत और फीचर्स के बारे में...

    एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2.2 के दो जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये रखी है। साथ ही तीन जीबी रैम वाले वेरियंट 6,999 रुपये की कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को टंगस्टन ब्लैक और स्टील कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने भी नोकिया 2.2 को नई कीमत के साथ लिस्ट किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने नोकिया 2.2 के दो जीबी रैम वेरियंट को 7,699 और तीन जीबी रैम वेरियंट को 8,699 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 2.2 में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन का वजन 153 ग्राम है।

    और पढ़ें...