Samsung ने Galaxy Tab S6 के साथ दो स्मार्टवॉच भारत में किए लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 10 Oct 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S6 Watch 4G Watch Active 2 Launch In India Know Price And Specifications
samsung - फोटो : amar ujala

    दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने गुरुवार को गैलेक्सी टैब एस6 (Samsung Galaxy Tab S6) को लॉन्च किया है। इस टैब के साथ ही कंपनी ने गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 और गैलेक्सी वॉच 4जी को भारतीय बाजार में उतारा हैं। वहीं, यूजर्स को तीनों डिवाइसेज में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। ग्राहकों को टैब एस6 में बड़ी स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी और 6 जीबी रैम का सपोर्ट दिया है। वही दूसरी तरफ गैलेक्सी वॉच 4जी में Exynos 9110 प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम दी गई है।

    samsung tab s6
    samsung tab s6 - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Tab S6 की कीमत

    कंपनी ने गैलेक्सी टैब एस6 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 59,900 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहक 11 अक्टूबर से इस टैब को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

    samsung tab s6
    samsung tab s6 - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Tab S6 की स्पेसिफिकेशन

    इस टैब में 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। साथ ही यह टैब एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी दिया है। साथ ही बता दें कि गैलेक्सी टैब एस6 दुनिया का पहला टैबलेट है जिसमें एचडीआर 10प्लस का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें