IP68 रेटिंग और कॉलिंग फीचर के साथ NoiseFit Halo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Feb 2023 11:56 AM IST
सार

NoiseFit Halo के साथ 1.43 इंच की राउंड एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ 466x466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। NoiseFit Halo के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। NoiseFit Halo के साथ 150 वॉच फेसेज भी मिलते हैं और कई सारे हेल्थ फीचर्स हैं।

विज्ञापन
NoiseFit Halo smartwatch launched in India with calling feature
NoiseFit Halo - फोटो : Noise

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Halo को भारत में लॉन्च कर दिया है। NoiseFit Halo के साथ 1.43 इंच की राउंड एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ 466x466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। NoiseFit Halo के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। NoiseFit Halo के साथ 150 वॉच फेसेज भी मिलते हैं और कई सारे हेल्थ फीचर्स हैं। NoiseFit Halo की बैटरी को लेकर कंपनी ने सात दिनों के बैकअप का दावा किया है।

    NoiseFit Halo की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री आज यानी 27 फरवरी से शुरू हो रही है। NoiseFit Halo को अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। NoiseFit Halo को स्टेटमेंट ब्लैक, जेट ब्लैक, क्लासिक ब्लैक, विंटेज ब्राउन, फॉरेस्ट ग्रीन और फियरी ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    NoiseFit Halo के साथ 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है। वॉच के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। इसके साथ सिलिकॉन, टेक्स्चर लेदर और स्टैंडर्ड सिलिकॉन के स्ट्रैप मिलेंगे। NoiseFit Halo के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है जिसके साथ Tru Sync और hence का सपोर्ट है जिसे लेकर क्विक पेयरिंग और कम बैटरी खपत का दावा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Noise की इस वॉच के साथ 150 क्लाउड वॉच फेसेज मिलती हैं। इसके अलावा इसमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। NoiseFit Halo के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। NoiseFit Halo की बैटरी को लेकर ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ एक हफ्ते के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए NoiseFit Halo को IP68 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें