शानदार कीमत पर मिल रहा Pixel 6a, खरीदने का है बढ़िया मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Feb 2023 09:41 AM IST
सार

यदि आप Google Pixel 6a को एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आप 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Google Pixel 6a price in India at its lowest on Flipkart
Google Pixel 6a - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल पिक्सल के फैन हैं और फोन को खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Pixel 6a को फिलहाल सस्ते में खरीदने का मौका है। Google Pixel 6a को आप फ्लिपकार्ट से 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं जो कि अब तक की सबसे कीमत है। Google Pixel 6a की वास्तविक कीमत 43,999 रुपये है। यदि आप Google Pixel 6a को एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आप 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 दिया गया है जो कि स्टॉक है यानी इसके साथ कोई कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। गूगल के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

    विज्ञापन

    फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है। गूगल पिक्सल6ए में सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Pixel 6a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें प्राइमरी लेंस 12.2 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। सेल्फी के लिए गूगल ने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर की जा सकेगी।

    कैमरे के साथ मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। Google Pixel 6a में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4410mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें