Noise ColorFit Pro 3 Assist भारत में लॉन्च, एपल वॉच के फीचर्स से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

Noise ColorFit Pro 3 Assist की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। इसे जेट ब्लैक, जेट ब्लू, रोज पिंक, स्मोक ग्रीन और स्मोक ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है और बिक्री Noise की वेबसाइट से हो रही है।

विज्ञापन
Noise ColorFit Pro 3 Assist Smartwatch and Noise Buds VS103 TWS Earbuds Launched in India price and specifications
Noise ColorFit Pro 3 Assist, Noise Buds VS103 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Noise ColorFit Pro 3 Assist स्मार्टवॉच और Noise Buds VS103 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। ColorFit Pro 3 Assist स्मार्चवॉच में आयातकार डायल है और यह पांच कलर में मिलेगा। इसमें ट्रेंडिंग फीचर्स जैसे SpO2 और 14 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटर भी है। Noise Buds VS103 दो कलर में उपलब्ध है और इसकी बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    Noise ColorFit Pro 3 Assist, Noise Buds VS103 की कीमत

    Noise ColorFit Pro 3 Assist की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। इसे जेट ब्लैक, जेट ब्लू, रोज पिंक, स्मोक ग्रीन और स्मोक ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है और बिक्री Noise की वेबसाइट से हो रही है। Noise Buds VS103 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, लेकिन ऑफर के तहत इसे अमेजन 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Noise ColorFit Pro 3 Assist की स्पेसिफिकेशन

    Noise ColorFit Pro 3 Assist में 1.55 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x360 पिक्सल है। इसमें राइट साइड में एक बटन है। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट सेंसर के अलावा SpO2 सेंसर और अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट है। इसमें फाइंड माय फोन के अलावा हैंड वॉश रिमाइंड, सेडेंटरी रिमाइंडर और वेक गेस्चर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्पोर्ट मोड्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वॉच की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 300mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 है।

    Noise Buds VS103 के फीचर्स

    Noise Buds VS103 में 10mm का ड्राइवर है और बड्स के साथ टच का कंट्रोल है। इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह ईयरबड्स क्विक पेयरिंग फीचर के साथ आता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें