Noise Buds VS303 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, एक बार चार्ज करने के बाद दिनभर नो टेंशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Sep 2021 11:16 AM IST
सार

Noise Buds VS303 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। इस ईयरबड्स की बिक्री न्वाइज की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से हो रही है। Noise Buds VS303 को जेट ब्लैक और स्पेस ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Noise Buds VS303 TWS Earphones launched in India With 24 Hour Battery Life
Noise Buds VS303 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी न्वाइज (Noise) ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Noise Buds VS303 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noise Buds VS303 के साथ 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। Noise Buds VS303 में 13mm का ड्राइवर है। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। Noise Buds VS303 में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

    Noise Buds VS303 की कीमत

    Noise Buds VS303 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। इस ईयरबड्स की बिक्री न्वाइज की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से हो रही है। Noise Buds VS303 को जेट ब्लैक और स्पेस ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Noise Buds VS303 की स्पेसिफिकेशन

    Noise Buds VS303 में 13mm का बड़ा ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा दावा है कि यह ईयरबड्स काफी आरामदायक है। इस ईयरबड्स में कंपनी की Hyper Sync टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे लेकर बेहतर ऑडियो और क्लियर वॉयस का दावा किया गया है। ईयरबड्स की बैटरी को लेकर 6 घंटे के बैकअप का और चार्जिंग के साथ बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। ईयरबड्स को 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इसके अलावा इसमें AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। इस ईयरबड्स को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का सपोर्ट है। ईयरबड्स के साथ टच का सपोर्ट है जिसका इस्तेमाल कॉल, म्यूजिक और वॉल्यूम के लिए किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें