45 घंटे बैटरी बैकअप और दमदार साउंड के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होगा खराब!
Noise Buds Trance हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसके साथ दमदार और सीमलेस ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।

विस्तार
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds Trance को भारत में लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स के साथ 45 घंटे बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। बड्स हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसके साथ दमदार और सीमलेस ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। बड्स की कीमत 1 हजार रुपये से भी कम है। चलिए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
नॉइज बड्स ट्रान्स पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन जेट ब्लैक, स्नो व्हाइट, स्पेस ब्लू, ट्रू ब्लू और ट्रू पर्पल में आती है। बड्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है, इसकी कीमत 999 रुपये है।
नॉइज बड्स को एलिगेंट और बीन से प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Noise Buds Trance में AAC सपोर्ट के साथ 6mm ड्राइवर दिए गए हैं, जिसके साथ दमदार साउंड का दावा है। बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 और हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ 40 एमएस तक की लो-लेटेंसी का सपोर्ट मिलता है।