36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Noise Buds Combat TWS भारत में लॉन्च, ENC का भी है सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 5.3 है जिसका रेंज 10 मीटर है। Noise Buds Combat की बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है। Noise Buds Combat को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds Combat को लॉन्च कर दिया है। Noise Buds Combat को भारतीय बाजार में 1,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसमें क्वॉड माइक ENC का सपोर्ट है और Noise Buds Combat को तीन कलर में पेश किया गया है जिसमें स्टिल्थ ब्लैक, कोवर्ट व्हाइट और शैडो ग्रे शामिल हैं। Noise Buds Combat की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से हो रही है।

Noise Buds Combat में चार माइक्रोफोन हैं जो कि एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं। न्वाइज के इस बड्स में टच सपोर्ट दिया गया है। Noise Buds Combat के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का का भी सपोर्ट है। दोनों बड्स के टच का इस्तेमाल वॉल्यूम कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल के अलावा वॉयस असिस्टेंट के लिए किया जा सकता है। Noise Buds Combat को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
Noise ने अपने इस ईयरबड्स में 13mm का ड्राइवर दिया है जो कि अल्ट्रा लो लैटेंसी मोड के साथ आता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Noise Buds Combat के प्रत्येक बड्स का वजन 9.2 ग्राम है और चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 35.2 ग्राम है।
- सिर्फ 26 रुपये में Rs 1,500 वाला ईयरबड्स
- Republic Day Offer: सिर्फ 26 रुपये में खरीदें 1,500 रुपये वाला ईयरबड्स, 45 घंटे तक चलती है बैटरी
- Google vs CCI: भारत सरकार के आगे झुका गूगल, कहा- करेंगे सभी नियमों का पालन, प्ले-स्टोर बिलिंग में किए कई बदलाव
- Vi Republic Day Offer: ग्राहकों को फ्री में मिल रहा 5GB डाटा, जानें पूरा ऑफर