45 घंटे बैटरी बैकअप और IPX5 रेटिंग के साथ Noise Air Buds Mini 2 लॉन्च, कीमत एक हजार से भी कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 11 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

Noise Air Buds Mini 2 ईयरबड्स को एक हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Noise Air Buds Mini 2 Launched in India With Up to 45 Hours Battery Life know price Details
Noise Air Buds Mini 2 - फोटो : Noise

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी न्वाइज ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरफोन (TWS) एयर बड्स मिनी 2 (Noise Air Buds Mini 2) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बड्स को एक हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बड्स में केस के साथ 45 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। बड्स में IPX5 रेटिंग भी दी गई है।

    न्वाइज एयर बड्स मिनी 2 को चार कलर ऑप्शन जेट ब्लैक, स्नो व्हाइट, स्पेस ब्लू और काम बेज में पेश किया गया है। बड्स की कीमत 999 रुपये है। Noise Air Buds Mini 2 को कंपनी की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    न्वाइज एयर बड्स मिनी 2 ईयरफोन में स्टेम जैसा डिजाइन है और यह 13 मिमी ड्राइवर से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ गेमिंग के दौरान 50ms तक की लो लेटेंसी मोड मिलता है। बड्स में स्नैट और स्पलैश रेसिस्टेंट के लिए IPX5 रेटिंग मिलती है। Noise के लेटेस्ट बड्स में 10 मीटर तक की रेंज के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें