NIKON ने भारत में लॉन्च किया 3,43,995 रुपये का मिररलेस कैमरा, इससे होगी 8K रिकॉर्डिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 May 2023 04:55 PM IST
सार

Nikon Z8 की भारत में कीमत 3,43,995 रुपये रखी गई है। NIKON Z8 की बिक्री मई के अंत में शुरू होगी। NIKON Z8 कैमरा फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर दोनों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
NIKON Z8 New Mirrorless Camera Costs Over Rs 3 Lakhs launched In India
Nikon Z8 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    निकॉन ने भारतीय बाजार में अपने नए मिररलेस कैमरे NIKON Z8 को लॉन्च किया है। NIKON Z8 के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें AI सपोर्ट वाला ऑटोफोकस भी दिया गया है। NIKON Z8 में 24 बिट प्रो ऑडियो क्वालिटी, प्री-कैप्चर रिलीज मोड है।

    Nikon Z8 की भारत में कीमत 3,43,995 रुपये रखी गई है। NIKON Z8 की बिक्री मई के अंत में शुरू होगी। NIKON Z8 कैमरा फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर दोनों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Nikon Z8 के साथ 12-bit N-RAW, ProRes RAW, 10-bit Apple ProRes 422 HQ और 8-bit H265 SDR फॉर्मेट का सपोर्ट है। निकॉन के इस कैमरे से 4K UHD/60p, 50p और 30p रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। यह कैमरा 125 मिनट तक 4K UHD/60p में और 90 मिनट में 8K UHD/30p में रिकॉर्डिंग कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nikon Z8 कैमरा हाई स्पीड फ्रेम रेट कैप्चर प्लस के साथ आता है। यह शटर बटन को दबाने से 1 सेकेंड पहले ही क्लिक करता है। इस कैमरे के साथ 3D सब्जेक्ट ट्रैकिंग भी दी गई है। इसमें 20 तरह के वाइड एरिया ऑटोफोकस दिए गए हैं। NIKON Z8 में वायरलेस वीडियो ट्रांसमीटर भी है। कैमरे का कुल वनज 910 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें