Nikon ने भारत में लॉन्च किया Z सीरीज का सबसे सस्ता मिररलेस कैमरा

निकॉन ने भारत में अपना नया मिररलेस कैमरा Nikon Z5 पेश कर दिया है। Nikon Z5 कंपनी की जेड सीरीज का सबसे सस्ता कैमरा है। निकॉन के इस कैमरे में एक नया सेंसर दिया गया है और साथ ही इसमें इन-बॉडी इमेज स्टेबलाइजेशन (IBIS) भी मिलेगा। इस कैमरे में कंपनी ने डुअल SD कार्ड स्लॉट और 30fps की दर से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Nikon Z5 की बिक्री 27 अगस्त से होगी। इस कैमरे की कीमत 1,13,995 रुपये है। निकॉन ने NIKKOR Z 24-50mm f/4-6.3 किट लेंस भी पेश किया है जो कि जेड सीरीज का सबसे छोटा और हल्का लेंस है। इस लेंस के साथ Nikon Z5 को 1,36,995 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Nikon Z5 में 5-एक्सिस IBIS, ऑटोफोकस जैसे फीचर्स हैं। इसमें 24.3 मेगापिक्सल का फुल फ्रेम सेंसर है। इसके अलावा इसमें बर्स्ट शूटिंग स्पीड कम की गई है जो कि 4.5fps है। इसमें दो एसडी कार्ड का स्लॉट है जिसकी स्पीड UHD-II है।
इसकी बॉडी मैग्नीशियम एलॉय बॉडी है। इस कैमरे में कंपनी ने आई डिटेक्शन ऑटो फोकस दिया है जो कि इंसानों और जानवरों पर काम करता है। इसमें 3.6 मिलियन डॉट के साथ 3.2 इंच का एलसीडी व्यू फाइंडर मिलेगा जिसमें टच का सपोर्ट मिलेगा।
इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने एक बार की चार्जिंग में 470 शॉट्स का दावा किया है। इस कैमरे में एक माइक्रो एचडीएमआई, एक माइक्रोफोन, एक हेडफोन और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। कैमरे को पावरबैंक से भी चार्ज किया जा सकेगा।
- Samsung के सात स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये से कम है, 5000mAh तक की बैटरी हैं लैस
- Jio Phone के लिए अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, स्मार्टफोन से होगी बराबरी
- World Leaders on Twitter: सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- बिना इंटरनेट के भी डाउनलोड कर सकते हैं PUBG गेम, यह है तरीका