Jio Phone के लिए अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, स्मार्टफोन से होगी बराबरी

यदि आपके पास ही रिलायंस जियो का जियो फोन है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको जियो फोन को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट मिला है। जियो फोन यूजर्स को यह तोहफा गूगल की ओर से मिला है जिसे खासतौर पर KaiOS यूजर्स के लिए जारी किया गया है। बता दें कि जियो फोन में KaiOS ही है। आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में...

रिलायंस जियो के दो 4जी फोन बाजार में उपलब्ध हैं जिनमें जियो फोन और जियो फोन 2 शामिल हैं। दोनों फोन KaiOS पर ही काम करते हैं। गूगल ने पहली बार KaiOS के लिए गूगल लेंस का सपोर्ट जारी किया है जो कि गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है।

जियो फोन में गूगल लेंस का सपोर्ट मिलने के बाद जियो फोन यूजर्स कैमरे की मदद से सर्च कर सकते हैं और किसी चीज को पहचान सकते हैं। इसके अलावा किसी फोटो पर लिखे टेक्स्ट को कॉपी भी कर सकते हैं। गूगल लेंस के जरिए किसी टेक्स्ट को अपनी भाषा में अनुवाद भी किया जा सकता है।
- Samsung के सात स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये से कम है, 5000mAh तक की बैटरी हैं लैस
- World Leaders on Twitter: सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- बिना इंटरनेट के भी डाउनलोड कर सकते हैं PUBG गेम, यह है तरीका
- JioMart App हुआ लॉन्च, घर बैठे मंगाएं सभी तरह का किराना सामान