कितने तनाव में हैं आप, आपके पसीने से बताएगी यह डिवाइस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sun, 22 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
New Wearable Patch Can Detect Stress Level From Sweat, All you needs to know
Wearable Patch

    वैज्ञानिकों ने एक ऐसे वाटरफ्रूप पहनने लायक डिवाइस बनाई है जिसे आपकी स्कीन पर चिपकाया जा सकेगा और यह डिवाइस आपके पसीने की जांच करके सेकेंडों में बता देगी कि आप कितने तनाव में हैं। यह डिवाइस पता लगाती है कि कोई इंसान कितनी मात्रा में कोर्टिसोल और तनाव वाले हार्मोन का त्याग कर रहा है।

    मेडिकल लैब में भी तनाव की जांच के दौरान कोर्टिसोल को मापा जाता है जो कि इंसान के शरीर से दिनभर निकलता रहता है। कोर्टिसोल की मदद से ही डॉक्टर पता लगा पाते हैं कि एक मरीज का एड्रेनल या पिट्यूटरी ग्रंथि ठीक से काम कर रहा है या नहीं। हालांकि मौजूदा तरीके से तनाव का पता लगाने में 2-4 दिन का वक्त लगता है लेकिन यह नई डिवाइस सेकेंड में परिणाम दे सकती है।

    विज्ञापन

    अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रमुख लेखक ओनर परलाक ने कहा, 'हम खासतौर पर पसीने की मदद इसलिए ले रहे हैं क्योंकि यह शारीरिक स्थितियों के बारे में सटीकता से बताता है। पसीने की मदद से शरीर की कई सारी बीमारियों के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है.

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूनिवर्सिटी की एक टीम ने एक आयताकार रूप का सेंसर तैयार किया है जिसे शरीर पर चिपकाया जा सकेगा। इसके बाद यह पसीने की जांच करके तनाव के स्तर को बताएगी। यह डिवाइस पूरी तरह से वाटरप्रूफ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें