नए iPhones में नहीं मिलेगा चार्जिंग पोर्ट, आईफोन ऐसे होंगे चार्ज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
New iPhones may not come with charging ports says Ming Chi Kuos Report
iphone without charging port - फोटो : TF International Securities

    साल 2021 में लॉन्च होने वाले एपल बड़े बदलाव के साथ आने वाले हैं। अभी तक 2021 में लॉन्च होने वाले आईफोन की डिजाइन और साइज को लेकर ही रिपोर्ट्स सामने आ रही थी लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन में चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलेगा। इसकी जानकारी एपल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ (Ming-Chi Kuo) ने दी है।

    मिंग का एक लेख 9to5Mac में प्रकाशित हुआ है जिसमें कहा गया है कि साल 2021 में लॉन्च होने वाले आईफोन में चार्जिंग वाले लाइटेनिंग पोर्ट नहीं मिलेंगे। मिंग का कहना है कि लाइटेनिंग पोर्ट को यूएसबी टाइप-सी बदला नहीं गया है, बल्कि पूरी तरह से चार्जिंग पोर्ट को हटा दिया गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Jio Phone के लिए चार बेस्ट ऑल इन वन रिचार्ज प्लान, देखें पूरी लिस्ट

    ऐसे में 2021 में लॉन्च होने वाले आईफोन में सिर्फ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और यदि सच में ऐसा होता है एपल द्वारा किसी प्रोडक्ट में यह सबसे बड़ा बदलाव होगा। बता दें कि मिंग की रिपोर्ट आमतौर पर गलत नहीं होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैसा कि 2021 में लॉन्च होने वाले आईफोन में चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलेगा। ऐसे में डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलने के कारण डाटा ट्रांसफर भी वायरलेसली ही करना होगा। साथ ही इसका असर चार्जिंग केबल बनाने वाली कंपनियों पर भी पड़ेगा।

    ये भी पढ़ेंः USB CONDOM के बारे में जानते हैं क्या? कैसे होगा इसका इस्तेमाल?

    गौरतलब है कि एपल ने पहली बार आईफोन 5 सीरीज के साथ लाइटेनिंग पोर्ट को पेश किया था। इसके बाद हर साल एपल ने अपने आईफोन के साथ कई नए बदलाव किए। साल 2013 में जब आईओएस 7 का अपडेट आया तो आईफोन का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें