Jio Phone के लिए चार बेस्ट ऑल इन वन रिचार्ज प्लान, देखें पूरी लिस्ट

रिलायंस जियो ने 6 दिसंबर से अपने सभी प्लान अपडेट कर दिए हैं। जियो के प्रीपेड प्लान करीब 39 फीसदी तक महंगे हुए हैं। जियो के जियो फोन के बारे में भी तो आप जानते ही होंगे। जियो फोन और जियो फोन 2 फिलहाल बाजार में मौजूद हैं। जियो फोन के ग्राहक काफी हैं। इसी साल फरवरी में आई एक रिपोर्ट में दावा किया था कि महज दो सालों में जियो ने दो करोड़ जियो फोन बेच दिए हैं। तो आइए जानते हैं टैरिफ महंगे होने के क्या जियो फोन के प्लान भी बदले हैं या पुराने प्लान ही मौजूद हैं...

75 रुपये का प्लान
जियो ने जियो फोन के लिए 75 रुपये का प्लान है जिसमें 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह एक ऑल इन वन प्लान है। इस प्लान के तहत जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी लेकिन दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 500 मिनट बातें की जा सकेंगीं।

125 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जबकि दूसरे नेटवर्क पर 500 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 14 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में 300 मैसेज भी मिलते हैं।