MWC 2023: OnePlus 11 Concept फोन हुआ लॉन्च, इसमें है एक्टिव Cryoflux कूलिंग सिस्टम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Feb 2023 02:08 PM IST
सार

OnePlus 11 Concept के साथ एक्टिव क्रायोफ्लक्स कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह कूलिंग सिस्टम फोन के रियर पैनल पर दिया गया है। वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 11 5G को AR और रे ट्रेसिंग फीचर के साथ पेश किया है जिसे क्वॉलकॉम और परफेक्ट वर्ल्ड गेम की साझेदारी में तैयार किया गया है।

विज्ञापन
MWC 2023 OnePlus 11 Concept Phone launched With Active Cryoflux Liquid Cooling System
OnePlus 11 Concept phone - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    OnePlus 11 Concept फोन को बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 11 Concept के साथ एक्टिव क्रायोफ्लक्स कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह कूलिंग सिस्टम फोन के रियर पैनल पर दिया गया है। वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 11 5G को AR और रे ट्रेसिंग फीचर के साथ पेश किया है जिसे क्वॉलकॉम और परफेक्ट वर्ल्ड गेम की साझेदारी में तैयार किया गया है।

    कंपनी के मुताबिक OnePlus 11 Concept फोन के साथ मिलने वाला कूलिंग सिस्टम फोन को 2.1 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है। इसमें इंडस्ट्रियल सेरेमिक पाइजोइलेक्ट्रिक माइक्रोपंप्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    OnePlus ने अपने इस कूलिंग सिस्टम को लेकर फ्रेमरेट्स को बेहतर करने का दावा किया है। चार्जिंग के दौरान भी यह कूलिंग सिस्टम फोन को 1.6 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करेगा। OnePlus 11 Concept फोन के साथ ग्लास यूनिबॉडी डिजाइन दी गई है औक मेटल-एलॉय की कोटिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus ने अपने इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस इवेंट में OnePlus 45W लिक्विड कूलर थर्मोइलेक्ट्रिक कूलर को भी शोकेस किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें