आज रात दिखेगा Nokia 3310 का नया अवतार, ये फीचर होंगे खास

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 26 Feb 2017 08:16 PM IST
mwc 2017 nokia 3310 to launched today midnight
नोकिया 3310

    मोबाइल क्रांति लाने वाली नोकिया आज अपने पुराने Nokia 3310 को नए अंदाज में बर्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च करेगी। साथ ही यह भी खबर है कि नोकिया अपने कुछ एन सीरीज के भी फोन लॉन्च कर सकती है। नए नोकिया 3310 की स्क्रीन खूबसूरत हो सकती है।

    अभी तक मिली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Nokia 3310 की कीमत 59 यूरो यानी करीब 4,166 रुपये हो सकती है, हालांकि नोकिया 3310 एंड्रॉयड नहीं होगा। वहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 3310 एंड्रायड फोन होगा।

    फोन में 1.5 इंच का स्क्रीन होगा, हालांकि इसमें फ्रंट कैमरा नहीं होगा। बैक पैनल पर कैमरा होगा। एफएम रेडियो भी होगा। रियर कैमरा के मेगापिक्सल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। स्टोरेज की बात करें तो 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है, साथ ही 1650 एमएएच की बैटरी भी है।

    और पढ़ें...