फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Moto Razr 40 Ultra, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा
Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। दोनों फोन में डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने दो नए फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन को फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। दोनों फोन में डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन के साथ 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मोटोरोला के दोनों फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। Motorola Razr 40 Ultra को फेंग्या ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू और मैजेंटा शेड्स कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 5,699 चीनी युआन (करीब 66,000 रुपये) रखी गई है।
वहीं Motorola Razr 40 को एज्योर ग्रे, चेरी पाउडर और ब्राइट मून व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 46 हजार रुपये है। कंपनी ने फिलहाल इन फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
- App Alert: गूगल ने इन एंड्रॉयड एप को किया बैन, आपके फोन में हैं इंस्टॉल तो तुरंत करें डिलीट
- WhatsApp: इस लिंक पर क्लिक करते ही एक झटके में क्रैश हो जाएगा व्हाट्सएप, ये है बचने का तरीका
- 5G phone: ये हैं 15 हजार से कम कीमत वाले दमदार 5G स्मार्टफोन, देखें टॉप-5 की लिस्ट
- Samsung ने भारत में लॉन्च किया मेड इन इंडिया OLED टीवी, दमदार साउंड के साथ मिलेगा 4K डिस्प्ले