मोटोरोला वन पावर की पहली सेल आज, इसमें है 5000mAh की बैटरी, 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का बैकअप

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन पावर लांच किया है। मोटोरोला वन पावर की आज पहली सेल है। फोन को आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। फोन की खासियतों की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड वन दिया गया है जैसा कि शाओमी एमआई ए2 में है।
इसके अलावा मोटोरोला वन पावर में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है और आईफोन x जैसी नॉच डिस्प्ले है। मोटोरोला ने दावा किया है कि इस फोन में आप नेटफ्लिक्स और अमेजॉन के एचडी वीडियो देख सकेंगे, क्योंकि मोटोरोला वन पावर वाइडवाइन एल1 सर्टिफाइड है। मोटोरोला वन पावर की भारत में कीमत 15,999 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः रियलमी सी1 और शाओमी रेडमी 6ए में कौन है असली खिलाड़ी
मोटोरोला वन पावर की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इस फोन को एंड्रॉयड पाई 9.0 का भी अपडेट मिलेगा। मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस LCD मैक्स विजन डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
मोटोरोला वन पावर के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।