रियलमी सी1 और शाओमी रेडमी 6ए में कौन है असली खिलाड़ी

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में एक सस्ता स्मार्टफोन रियलमी सी1 उतारा है। रियलमी सी1 की टक्कर शाओमी के रेडमी 6ए से हो रही है, क्योंकि दोनों फोन की कीमत बराबर है, हालांकि दोनों फोन में कुछ अलग-अलग खासियतें भी हैं। जैसे- रियलमी सी1 में नॉच डिस्प्ले है जबकि रेडमी 6ए में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है। वहीं रियलमी सी1 स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा है।

रियलमी सी1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
रियलमी सी1 में 6.2 इंच की डिस्प्ले है। इस फोन में आपको आईफोन X जैसा नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, फेस अनलॉक और ग्लास की बॉडी मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में 2GB रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा

रियलमी सी1 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है। इसमें दो सिम के साथ एक बार में एक मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। बता दें कि यह कीमत केवल दिवाली फेस्टिव सीजन के लिए है।