Lava का दमदार स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में लेगा एंट्री, देगा चीनी डिवाइस को कड़ी टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 01:48 PM IST
सार

भारतीय टेक कंपनी लावा जल्द लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोनयूजर्स को मिल सकता है 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 का सपोर्टबजट रेंज में होगी कीमत

indian brand Lava soon launch new smartphone compete with Chinese company phone know about it
lava smartphone - फोटो : demo pic

    विस्तार

    भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद से ही लोगों ने चीन का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बॉयकॉट चाइना अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन का भी बहिष्कार किया जा रहा है। लेकिन इस ही बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। अब भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) जल्द अपना नया डिवाइस लॉन्च करने वाली है, जो चीनी फोन को कड़ी टक्कर देगा।

    इसे भी पढ़ें: Micromax एक साथ लॉन्च करेगा तीन स्मार्टफोन, कीमत होगी  10 हजार रुपये से कम

    दरअसल, लावा के अगामी स्मार्टफोन को जेड66 मॉडल नंबर के साथ बैंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कई फीचर्स की जानकारी मिली हैं। लिस्टिंग के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड 10, 3 जीबी रैम और UNISOC प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा लावा के इस अगामी स्मार्टफोन को साइट पर सिंगल कोर में 153 और मल्टी कोर में 809 अंक मिले हैं। हालांकि, लावा ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    माइक्रोमैक्स ने हाल ही एलान किया था कि वह भारतीय बाजार में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन तीनों डिवाइस की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। वहीं, इन तीनों डिवाइस से जुड़ी एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इनमें एक बजट फोन होगा, जबकि अन्य दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने अपना आखिरी फोन पिछले साल लॉन्च किया था, जिसका नाम iOne Note था और इसकी कीमत 8,199 रुपये थी।

    आपको बताते चलें कि माइक्रोमैक्स ने भारत में पहले चाइनीज फोन को रीब्रांड करके बेचा है। माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने दिसंबर 2014 में यू टेलीवर्क नाम से एक सब-ब्रांड की स्थापना की, जिसके तहत शुरुआत में शेन्जेन स्थित विक्रेता कूलपैड के रीब्रांड किए गए फोन बेचे गए। बाद में कूलपैड खुद ही भारत में अपने फोन बेचने लगी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें