Motorola One Fusion+ की आज है फ्लैश सेल, मिलेगा शानदार डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jul 2020 11:10 AM IST
सार

मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की फ्लैश सेल आजमिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटकीमत है 17,499 रुपये

विज्ञापन
Motorola One Fusion plus smartphone flash sale today via flipkart know price offers and specs
Motorola One Fusion Plus - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मोटोरोला (Motorola) के शानदार स्मार्टफोन वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion+) की आज फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को वन फ्यूजन प्लस की खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, वन फ्यूजन प्लस की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

    मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें