Motorola Nio जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर दिखा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Dec 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Motorola Nio To launch with Snapdragon 865 plus soc appears on Geekbench
Motorola Nio demo - फोटो : social media

    मोटोरोला जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Nio लॉन्च कर सकता है। Motorola Nio को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखा गया है। Motorola Nio को स्नैपड्रैगन 800 सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगी। इसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। ऐसे में मोटोरोला का यह फोन उन 14 स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो गया है जो कि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे।

    RootMyGalaxy की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटोरोला के नए स्मार्टफोन को गीकबेंच पर कोडनेम “Nio” के साथ देखा गया है। इसके अलावा फोन हैरानी वाली बात यह है कि लिस्टिंग के मुताबिक Motorola Nio में 865+ प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम मिलेगी, जबकि मोटोरोला ने खुद कंफर्म किया है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 888 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Vivo V20 Pro Review: स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन

    Motorola Nio की संभावित स्पेसिफिकेशन

    गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबितक Motorola Nio में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम मिलेगी। फोन को एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में यह मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन होगा जिसके साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मार्च-अप्रैल 2021 तक इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 64 मेगापिक्सल का लेंस मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें