मोटोरोला ने 6,000 रुपये से कम में लॉन्च किया Moto C

amarujala.com- Written By : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jun 2017 02:45 PM IST
Motorola Moto C launched in India Rs 5999
Moto C

    लेनोवो ने भारत में आखिरकार सस्ता स्मार्टफोन मोटो सी लॉन्च कर ही दिया है। अच्छी बात ये है कि मोटोरोला का यह नया फोन देश के करीब 100 से ज्यादा रिटेल स्टोर पर ऑफलाइन मिलेगा। भारत में यह फोन पर्ल व्हाइट और स्टैरी ब्लैक कलर वेरियंट में बिकेगा। इस फोन को अलग-अलग रैम और स्टोरेज के वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

    मोटो सी की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Moto C
    Moto C

    मोटो सी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6580M प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेजऔर एंड्रॉयड नूगट 7.0 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 2,350mAh की बैटरी है। फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    बता दें कि इस स्मार्टफोन के वेरियंट को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फोन 3 जी और 4जी वेरियंट में उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वाले 3जी मॉडल की कीमत 6,200 रुपय और 4जी वेरिएंट की कीमत 6,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें