Motorola Edge+ जल्द भारतीय बाजार में लेगा एंट्री, मिलेगी 5,000mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 27 Apr 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Motorola Edge+ soon launch in india know expected price and specifications in hindi
motorola edge plus - फोटो : PerfectPps / twitter

    मोटोरोला (Motorola) ने कुछ दिनों पहले एज (Motorola Edge) और एज प्लस (Motorola Edge+) स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी जल्द एज सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटोरोला एज प्लस को भरतीय बाजार में उतारने वाली है। इस बात की जानकारी मोटोरोला इंडिया के कंट्री हेड प्रशांत मानी के ट्विटर अकाउंट से मिली है। प्रशांत मानी ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस स्मार्टफोन की ऑडियो क्लाविटी और कैमरा पर रोशनी डाली गई है। हालांकि, इस ट्वीट में लॉन्चिंग तारीख का जिक्र नहीं हुआ है।

    Motorola Edge+ की कीमत

    मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन की कीमत 999 डॉलर (करीब 76,400 रुपये) रखी है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन को प्रीमियम प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारेगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Airtel का शानदार ऑफर, ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलेगा 15 फीसदी तक का डिस्काउंट

    Motorola Edge+ के फीचर्स

    मोटोरोला एज प्लस में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफॉटो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Motorola Edge+ की कनेक्टिविटी और बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5G, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी मिली है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरसलेस चार्जिंग फीचर से लैस है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें