Motorola Edge+ स्मार्टफोन 19 मई को भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
मोटोरोला एज प्लस 19 मई को होगा भारत में लॉन्चई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी मोटोरोला एज प्लस की बिक्री

विस्तार
मोटोरोला (Motorola) अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एज प्लस (Motorola Edge+) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन को लेकर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने एक टीजर जारी किया है, जिससे जानाकारी मिली है कि मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन को 19 मई के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोटोरोला एज सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन की कीमत 75,000 से 80,000 रुपये के बीच होगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
मोटोरोला एज प्लस में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफॉटो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी दिया है।
- Vivo V19 लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीदने का है शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स
- HUAWEI WATCH GT 2e भारत में हुई लॉन्च, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बताने में है सक्षम
- Vivo ने लॉन्च किया मेक इन इंडिया लोगो, विजेता को मिले पांच लाख रुपये
- iPhone SE 2020 की बिक्री भारत में 20 मई से होगी शुरू, मिल रहा 3,600 रुपये का डिस्काउंट