Vivo V19 लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीदने का है शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 May 2020 09:35 AM IST
सार

वीवो वी19 स्मार्टफोन की आज है पहली सेलग्राहकों को वीवो वी19 की खरीदारी करने पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

विज्ञापन
Vivo V19 first sale today know price offers and specifications
Vivo V19 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    वीवो वी19 की बिक्री भारत में अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी वीवो वी19 पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी देगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही की जाएगी। आपको बता दें कि इस डिवाइस को मार्च के अंत में पेश किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।

    यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 27,990 रुपये और 31,990 रुपये है। वहीं, इस स्मार्टफोन को Piano ब्लैक और Mystic सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को वीवो वी19 स्मार्टफोन खरीदने पर जियो की तरफ 40,000 रुपये का बेनेफिट, वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी कैशबैक देगी। खास बात यह है कि यह ऑफर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन ग्राहकों को मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें