Motorola Edge 40 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, pOLED स्क्रीन से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 May 2023 04:11 PM IST
सार

Motorola Edge 40 में डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 68W TurboPower वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

विज्ञापन
Motorola Edge 40 launched With MediaTek Dimensity 8020 SoC Price Specifications
Motorola Edge 40 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    Motorola ने अपने Edge पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए फोन Motorola Edge 40 को यूरोप और अमेरिका में पेश किया है। Motorola Edge 40 को मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ पेश किया गया है। Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की pOLED डिस्प्ले है जिसके साथ फुल HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। Motorola Edge 40 के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

    Motorola Edge 40 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 599.99 यूरो यानी करीब 54,000 रुपये है। Motorola Edge 40 को एक्लिप्स ब्लैक, लुनार ब्लू और नेबूला ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Motorola Edge 40 में डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड 13 मिलता है। फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED स्क्रीन मिलती है। डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें