Flipkart Summer Sale 2023: आईफोन से लेकर गूगल पिक्सल पर मिल रहे शानदार ऑफर, सैमसंग के फोन पर 57% की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 May 2023 11:15 AM IST
Flipkart Summer Sale 2023 top deals on iPhone 14 Plus Google Pixel 6a and more
flipkart summer sale - फोटो : अमर उजाला

    Flipkart Summer Sale 2023 की सेल शुरू हो गई है। Flipkart की इस समर सेल में स्मार्टफोन लैपटॉप और एक्सेसीरीज पर शानदार छूट मिल रही है। Flipkart की यह सेल 10 मई तक चलने वाली है। इस सेल में SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी की छूट भी मिल रही है। आइए इस सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

    iPhone 14, iphone 14 plus
    iPhone 14, iphone 14 plus - फोटो : अमर उजाला

    Apple iPhone 14 Plus, 11 फीसदी छूट के साथ 79,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज के साथ A15 बायोनिक चिपसेट और 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

    Google Pixel 6A
    Google Pixel 6A - फोटो : अमर उजाला

    Google Pixel 6a फ्लिपकार्ट की इस सेल में 27,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। फोन को चारकोल और चॉक कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। गूगल पिक्सल 6ए में Google Tensor प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस 12.2 मेगापिक्सल का है। इसमें 6.14 इंच की डिस्प्ले है।

    और पढ़ें...