फ्लिपकार्ट पर मोटो जेड2 प्ले की बिक्री शुरू, मिल रहे हैं शानदार ऑफर

amarujala.com-Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Moto Z2 Play Available on Flipkart and Offline Retail store
Moto Z2 Play

    पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुआ लेनोवो का मोटो जेड2 प्ले फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 17,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही फोन 'नो कॉस्ट ईएमआई' विकल्प के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और फोन के साथ हैसलब्लैड ट्रू जूम कैमरा और जेबीएल साउंडबूस्ट स्पीकर मॉड्स खरीदने पर 57 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    वहीं 599 रुपये में बायबैक गारंटी का विकल्प भी मिल रहा है। इसके तहत यूजर्स को छह से आठ महीने के भीतर मोटो जेड2 प्ले को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज करने पर गारंटीड 11,000 रुपये मिलेंगे। वहीं 9 से 12 महीने के भीतर एक्सचेंज करने पर एक्सचेंज वेल्यू 8,500 रुपये होगी। वहीं रिलायंस जियो के ग्राहकों को 100 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    मोटो जेड2 प्ले की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Moto Z2 Play
    Moto Z2 Play

    फोन की बॉडी मेटल यूनीबॉडी है और फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में दिया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी है। फोन में 2.2GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। भारत में 4GB RAM/64GB स्टोरेज के वेरियंट को लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन के कैमरे की बात करें तो रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपरचर F/1.7 है। वहीं फ्लैश लाइट के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है तो फोन 4G LTE को सपोर्ट करता है और इसमें वाई-फाई 802.11 a/g/b/n, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप सी (3.1), 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसके अलावा एनएफसी, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की कीमत भारत में 27,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें