14 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ Moto Watch 100 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 और GPS की सुविधा है। Moto Watch 100 में 355mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच का वजन 29 ग्राम है।

विस्तार
लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने अपनी स्मार्टवॉच Moto Watch 100 को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। Moto Watch 100 की डिजाइन सर्कुलर है और इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इस वॉच में Moto OS है। Moto Watch 100 की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Moto Watch 100 की कीमत और उपलब्धता
Moto Watch 100 की कीमत 99.99 डॉलर यानी करीब 7,400 रुपये है। स्मार्टवॉच को मोटोरोला अमेरिका की साइट पर लिस्ट किया गया है। Moto Watch 100 को ग्लेशियर सिल्वर और फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। अमेरिकी बाजार में इस वॉच की बिक्री 10 दिसंबर से शुरू होगी। भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Moto Watch 100 की स्पेसिफिकेशन
Moto Watch 10 में Moto OS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.3 इंच की सर्कुलर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर भी है।
Moto Watch 100 में स्लीप ट्रैकिंग, वेट ट्रैकिंग भी है। इस वॉच का केस एल्युमीनियम का है और वॉटर प्रूफ के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसके साथ प्री-लोडेड 26 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके साथ 100 वॉच फेसेज भी मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 और GPS की सुविधा है। Moto Watch 100 में 355mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच का वजन 29 ग्राम है।
- Security Tips: अपने गूगल अकाउंट को 2 स्टेप वेरिफिकेशन की मदद से रखें सिक्योर, प्राइवेसी रहेगी हमेशा सुरक्षित
- Eufy Robovac X8 हाईब्रिड रोबोट भारत में हुआ लॉन्च, लेजर नेविगेशन से है लैस
- BGMI Lite: भारत में जल्द लॉन्च होगा बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का लाइट वर्जन, कम रैम वाले फोन पर खेल सकेंगे गेम
- गजब की दीवानगी: 40 दिनों में एक लाख लोगों ने खरीदी यह स्मार्टवॉच, टूटे सारे रिकॉर्ड