Weekly Phone Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

भारत में एक से बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। इस हफ्ते भी भारत में कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इसमें Samsung Galaxy A54, A34, Poco X5 5G, Infinix Hot 30i जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं इसी हफ्ते ओप्पो का फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip भी भारत में लॉन्च किया गया है। यदि आप भी कोई नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते भारत में लॉन्च किए गए सभी स्मार्टफोन की जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Oppo Find N2 Flip
ओप्पो ने अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया है। इस फोन को 3.62 इंच के कवर डिस्प्ले और 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के साथ मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। वहीं फोन के साथ डुअल-सेल बैटरी पैक की गई है। फोन की शुरुआती की 89,999 रुपये है।

Nokia C12
Nokia C12 को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के दौर पर पेश किया गया है। Nokia C12 के साथ वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। Nokia C12 में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। Nokia C12 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ पोट्रेट और खासतौर पर नाइट मोड दिया गया है। Nokia C12 में 6.3 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में 2 जीबी वर्चुअल रैम और Unisoc 9863A1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।
- Poco F5 5G की लॉन्च तारीख आई सामने, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा फोन
- Oppo Enco Free 3: बंबू फाइबर डायाफ्राम साउंड वाली पहली ईयरबड्स, ANC फीचर से होगी लैस, लॉन्च तारीख आई सामने
- रेडमी का पहला FireOS स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च
- Airtel ग्राहकों की मौज! अब फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, कंपनी ने की घोषणा, ऐसे करें एक्टिवेट