Moto G8 Power Lite जल्द भारत में देगा दस्तक, मिल सकती है पावरफुल बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 17 May 2020 05:42 PM IST
सार

Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन 21 मई को होगा लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
Moto G8 Power Lite soon launch in india know expected price and specs in hindi
Moto G8 Power Lite - फोटो : BhuyuChhyan

    विस्तार

    मोटोरोला (Motorola) अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट (Moto G8 Power Lite) को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन को लेकर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने टीजर जारी किया है, जिससे जानकारी मिली है कि मोटो जी8 पावर लाइट को 21 मई के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्चिंग तारीख साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं मोटो जी8 पावर लाइट की संभावित कीमत के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखेगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोटो जी8 पावर लाइट को यूरोप में 169 यूरो के प्राइस टैग के साथ उतारा था।

    विज्ञापन

    मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें