Samsung Galaxy A11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 17 May 2020 04:21 PM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए11 और गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन हुए लॉन्चयूजर्स को दोनों स्मार्टफोन दमदार बैटरी मिली है

Samsung Galaxy A11 and Galaxy A31 smartphone launched know price and specifications
samsung smartphone - फोटो : tangenghui

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने A सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस गैलेक्सी ए11 (Samsung Galaxy A11) और गैलेक्सी ए31 (Samsung Galaxy A31) को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी से लेकर दमदार प्रोसेसर तक का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए11 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,199 Baht ( करीब 12,300 रुपये) और गैलेक्सी ए31 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 Baht ( करीब 21,300 रुपये) रखी है। इन दोनों स्मार्टफोन को ब्लू कलर ऑप्शन के साथ ही खरीदा जा सकेगा। हालांकि, अब तक इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री की जानकारी नहीं मिली है।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें