Moto G8 Power Lite को खरीदने का सुनहरा मौका, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
Moto G8 Power Lite की आज है पहली सेलमोटो जी9 पावर लाइट पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्सकीमत है 8,999 रुपये

विस्तार
मोटोरोला के लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट (Moto G8 Power Lite) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, मोटो जी8 पावर लाइट की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में की जाएगी। तो आइए जानते हैं मोटो जी8 पावर लाइट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
Moto G8 Power Lite की कीमत
कंपनी ने मोटो जी8 पावर लाइट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को Arctic ब्लू और Royal ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
Moto G8 Power Lite पर मिलने वाले ऑफर्स
मोटो जी8 पावर लाइट की फ्लैश सेल आज 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें: BSNL का शानदार ऑफर, इन प्लान के साथ कम कीमत में मिलेंगे गूगल के खास डिवाइस
Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 729x1600 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Moto G8 Power Lite का कैमरा
मोटोरोला ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।
Moto G8 Power Lite की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।