Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत
इनफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो आज होंगे भारत में लॉन्चबजट रेंज में होगी कीमतमिल सकते हैं शानदार फीचर्स

विस्तार
इनफिनिक्स (Infinix) आज अपने सबसे खास स्मार्टफोन हॉट 9 और हॉट 9 प्रो को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को दोनों अगामी स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले से लेकर रियर में चार कैमरे तक मिल सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इन दोनों स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने हॉट 9 और हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन को सबसे पहले इंडोनेशिया में पेश किया था।
ऐसे देखें लाइव इवेंट
इनफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।
इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर चल रहा है बहुत बड़ा स्कैम, सतर्क रहें नहीं तो आपके नंबर से कोई और इस्तेमाल करेगा एप
Infinix Hot 9 series की संभावित कीमत
सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनफिनिक्स हॉट 9 सीरीज की कीमत बजट रेंज में होगी। हालांकि, इस सीरीज की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।
इनफिनिक्स हॉट 9 की स्पेसिफिकेशन
यूजर्स को इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और लो-लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी देगी।
इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो के फीचर्स
इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा डेप्थ सेंसर, तीसरा मैक्रो लेंस और चौथा लो-लाइट सेंसर है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है।