Moto G6 Plus को मिला एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट, दिसंबर का सिक्योरिटी पैच भी मिला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 02 Jan 2019 10:07 AM IST
Moto G6 Plus Android 9 Pie Update Roll Out in India
Moto G6 Plus

    मोटोरोला ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन मोटो जी6 प्लस के लिए एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट जारी कर दिया है। एंड्रॉयड पाई 9.0 के अपडेट के साथ ही यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। इस पाई के अपडेट के साथ ही मोटो जी6 प्लस के यूजर्स को दिसंबर का सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है। पाई 9.0 के अपडेट से ग्राहकों को अडैप्टिव बैटरी और अडैप्टिव ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलेंगे। वैसे तो अपडेट का नोटिफिकेशन मिलता है लेकिन यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स > सिस्टम > सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

    मोटो जी6 की स्पेसिफिकेशन

    मोटो जी6 प्लस के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.93 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो 8.0 है। मोटो जी6 में डुअल सिम सपोर्ट, 2.2GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 508 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    मोटो जी6 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के साथ डुअल टोन फ्लैश लाइट मिलेगी।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी, एनएफसी, 3200 एमएएच की बैटरी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। बैटरी मोटोरोला के टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे तक का बैकअप देगी। भारत में लांचिंग के समय मोटो जी6 प्लस की कीमत 22,499 रुपये थी, वहीं अब इसकी कीमत 17,999 रुपये हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें