1 जनवरी से इन लोगों को Free में मिलेगा जियो का सिम, 99 रुपये में अनलिमिटेड मजा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 01 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio To Provide Telecom Services To Indian Railways From January 1, All you need to know
Jio Giga Fiber

    यदि आप भी भारतीय रेलवे में अपनी सेवा दे रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि 1 जनवरी 2019 से आपको रिलायंस जियो की सेवा मिलेगी। अब भारतीय रेलवे के सभी कर्मचारियों को रिलायंस जियो का कनेक्शन मिलेगा। जियो के साथ रेलवे की साझेदारी का फायदा यह होगा कि रेलवे के फोन का बिल करीब 35 फीसदी कम आएगा।

    rail tel
    rail tel

    रेलवे बोर्ड के मुताबिक रेलटेल (रेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम) को भारतीय रेल के लिए नई सीयूजी योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी मिली है। जियो के साथ रेलवे की साझेदारी के तहत रेलवे के कर्मचारियों को जियो का कनेक्शन मिलेगा और हर महीने हाई-स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अगली स्लाइड में जानें किस कर्मचारी को कितना डाटा मिलेगा।

    AIRtel
    AIRtel

    31 दिसंबर 2018 तक भारतीय रेलवे भारती एयरटेल से अपनी सेवाएं ले रही थी। पिछले 6 सालों से रेलवे का टेलीकॉम पार्टनर एयरटेल ही था। भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को करीब 1.95 लाख मोबाइल कनेक्शन दिए हैं और हर साल रेलवे को करीब 100 रुपये फोन के बिल के रूप में चुकाना पड़ता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें