मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किए दो धांसू स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये से कम

लेनेवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने इस महीने की शुरुआत में यूरोप में दो स्मार्टफोन Moto G5S और Moto G5S Plus को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। अगली स्लाइड में जानें दोंनों स्पेसिफिकेशन और कीमत।

सबसे पहले आपको बता दें कि दोनों फोन 4 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेंगे। दोनों फोन के फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। दोनों फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया, मोटो हब और रिटेल से आज रात 11-59 मिनट से होगी। साथ ही कंपनी ने पुराने फोन मोटो जी5 प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है यानी फोन को अब 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मोटो जी5एस में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 430 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और फोन की कीमत 13,999 रुपये है।