आज फ्लैश सेल में मिलेगा शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 4, साथ में मिलेंगे कई सारे ऑफर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2017 10:11 AM IST
Xiaomi Redmi 4 flash sale today via amazon and mi.com
Redmi 4A

    शाओमी रेडमी 4 आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल आझ दोहपर 12 बजे से अमेजॉन और एमआई.कॉम पर होगी। बता दें कि इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट बिना फ्लैश सेल का भी मिलता है। रेडमी 4 के नाम एक महीने में 10 लाख यूनिट्स बिकने का रिकॉर्ड है।

    ये भी पढ़ेंः आज भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला का धांसू फोन Moto G5S Plus

    शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 4
    Redmi 4

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

    रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    शाओमी रेडमी 4 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Redmi 4
    Redmi 4

    फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तों जियो प्राइम यूजर्स को 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा हंगामा की ओर से हंगामा म्यूजिक का 12 महीनों का फ्री सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें