Moto G40 Fusion की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 May 2021 12:17 PM IST
सार

Moto G40 Fusion के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।

विज्ञापन
Moto G40 Fusion Sale starts in India Today via Flipkart Pricea and Specifications
moto g40 fusion - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोटोरोला इंडिया ने ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Moto G60, Moto G40 Fusion शामिल हैं। इनमें से Moto G40 Fusion की बिक्री आज यानी 1 मई से फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है। Moto G40 Fusion में Snapdragon 732G प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

    Moto G40 Fusion की कीमत

    Moto G40 Fusion के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन भी डायनेमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैंपेन कलर में मिलेगी। सेल ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक के कार्ड से फोन खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है, वहीं HDFC बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    Moto G40 Fusion की स्पेसिफिकेशन

    Moto G40 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G40 Fusion का कैमरा और बैटरी

    इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो कि टर्बोपावर 20 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, NFC, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें