Moto G13 4G की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 9,499 रुपये, जानें फीचर्स
Moto G13 में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ स्लिम और प्रीमियम डिजाइन मिलती है। Moto G13 को 5,000 एमएएच की बैटरी और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विस्तार
मोटोरोला ने पिछले हफ्ते ही अपने नए और सस्ते फोन Moto G13 को भारत में लॉन्च किया है। Moto G13 में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ स्लिम और प्रीमियम डिजाइन मिलती है। Moto G13 को 5,000 एमएएच की बैटरी और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आज यानी पांच अप्रैल को Moto G13 की पहली सेल है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फोन को दो कलर ऑप्शन लेवेंडर ब्लू और मैट चारकोल में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री आज 5 अप्रैल से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर से होगी।
फोन को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है।
- कंफर्म: मुंबई के जियो मॉल में खुलेगा Apple का पहला रिटेल स्टोर, स्टोर की फोटो आई सामने
- OnePlus Nord Buds 2: डॉल्बी एटमॉस और 27 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 3 Lite, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
- लग्जरी डिजाइन वाली Fire-Boltt Pristine स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, इसमें हैं कॉलिंग और AOD फीचर, जानें कीमत