Moto G 5G Plus स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा 5,000mAH की बैटरी का सपोर्ट
मोटो जी 5जी प्लस स्मार्टफोन यूरोप में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिली 5,000 एमएएच की बैटरीशुरुआती कीमत है €349 (करीब 29,500 रुपये)

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने अपने बहुचर्चित डिवाइस मोटो जी 5जी प्लस (Moto G 5G Plus) को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और पंच-होल डिस्प्ले मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में चार कैमरे का सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
मोटो जी 5जी प्लस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: €349 (करीब 29,500 रुपये) और €399 (करीब 33,730 रुपये) है। लेकिन इस स्मार्टफोन की सेल तारीख की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
कंपनी ने मोटो जी 5जी प्लस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।