मोटोरोला ने एक साथ लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, स्टाइलश वाला स्मार्टफोन भी हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2023 01:51 PM IST
सार

Moto G Stylus (2023) में एंड्रॉयड 13 आधारित My UX है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Moto G 5G 2023 and Moto G Stylus 2023 launched With 5000mAh Battery Price Specifications
Moto G 5G and Moto G Stylus 2023 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने एक साथ अपने दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिनमें Moto G 5G (2023) और Moto G Stylus (2023) शामिल हैं। Moto G 5G के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, वहीं Moto G Stylus (2023) के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। दोनों फोन की डिजाइन वाटर रिप्लेंट मिलती है और दोनों में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 15W की चार्जिंग है।

    Moto G 5G (2023) के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249.99 डॉलर यानी करीब 20,500 रुपये है। फोन को इंक ब्लू और हार्बर मिस्ट कलर में 25 मई से खरीदा जा सकेगा। Moto G Stylus (2023) के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 199.99 डॉलर यानी करीब 16,200 रुपये है। इस फोन की बिक्री अमेरिका में पांच मई से ग्लैम पिंक और मिडनाइट ब्लू कलर में होगी। दोनों फोन के भारत में लॉन्च होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Moto G 5G (2023) में एंड्रॉयड 13 आधारित My UX दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480+ 5G प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। Moto G 5G (2023) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है जिसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G 5G (2023) में कनेक्टिविटी Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, Beidu, 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में टाईप-सी पोर्ट मिलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Moto G 5G (2023) में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की चार्जिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें